ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहर्षोल्लास से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

हर्षोल्लास से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

शहर से गांव तक भगवान चित्रगुप्त की पूजा शनिवार को धूम-धाम से हुई। भगवान चित्रगुप्त हिन्दुओं के प्रमुख देवों में से एक हैं। ये मनुष्यों के पाप-पुण्य का पूरा लेखा-जोखा रखते हैं। खासकर चित्रांश समाज के...

हर्षोल्लास से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 21 Oct 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से गांव तक भगवान चित्रगुप्त की पूजा शनिवार को धूम-धाम से हुई। भगवान चित्रगुप्त हिन्दुओं के प्रमुख देवों में से एक हैं। ये मनुष्यों के पाप-पुण्य का पूरा लेखा-जोखा रखते हैं। खासकर चित्रांश समाज के लोग ये पूजा बड़े धूम धाम से करते हैं। इसके साथ ही लोग कलम- दवात की पूजा भी करते हैं।

छाता चौक स्थित चित्रगुप्तज एसोसिएशन, सहाय भवन, किरण श्री विवाह भवन सहित कई जगहों पर पूजा धूमधाम से की गई। सबसे पहले पूजा स्थान को साफ़ कर एक चौकी पर कपड़ा बिछा कर चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा या फोटो स्थापित किया गया l दीपक जला कर गणपति जी को चन्दन, हल्दी,रोली अक्षत, दूब, पुष्प व धूप अर्पित कर पूजा शुरू हुई। फिर चित्रगुप्त भगवान को भी चन्दन, हल्दी, रोली-अक्षत, पुष्प व धूप अर्पित किया। परिवार के सदस्य अपनी किताब, कलम, दवात आदि की पूजा किऐ। श्रद्धालुओं ने एक श्वेत कागज पर रोली से स्वस्तिक बनाए। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। तो कहीं विरादरी का भोज हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें