इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने मनाया दूरसंचार दिवस
मुजफ्फरपुर में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने सोमवार को ऑनलाइन विश्व दूरसंचार दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष इं. आरपी गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि एसडीई बीरेन्द्र कुमार ने दूरसंचार के महत्व पर विचार रखे। मंच संचालन इं. एनके झा ने किया। कई प्रमुख इंजीनियर्स और प्रोफेसर्स शामिल हुए।

मुजफ्फरपुर। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की मुजफ्फरपुर लोकल सेंटर की तरफ से सोमवार को ऑनलाइन विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष इं. आरपी गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर एनओसी मुजफ्फरपुर के एसडीई बीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने दूरसंचार के महत्व और इस वर्ष की थीम पर अपने विचार रखे। मंच संचालन इं. एनके झा ने किया। कार्यक्रम में इं. केएन सहाय, इं. शंभूनाथ पांडे, इं. चंदन, इं. अजय कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. संत, प्रो. लोक रंजन आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


