आत्महत्या रोकने के लिए जागरूक करना होगा : डॉ. चंद्रशेखर
मुजफ्फरपुर में एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आत्महत्या की अवधारणा में सकारात्मक बदलाव पर व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने दीप...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आत्महत्या की अवधारणा में सकारात्मक बदलाव विषय पर व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के बैनर तले एनएसएस व सेहत केंद्र के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता एसीएमओ डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि आत्महत्या करने वालों की प्रवृति को समझकर समाधान का विकल्प तैयार कर जागरूकता फैलाना चाहिए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. रेहान अशरफ ने कहा कि किसी को भी आत्महत्या नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस जगत में जीवन का बहुत महत्व है।
डॉ. रवियांश कुमार ने भी अपने विचार रखे। दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




