Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWorld Science Day Celebration at MIT Quiz Winners and AI Insights
एमआईटी में विज्ञान दिवस पर क्विज व सेमिनार

एमआईटी में विज्ञान दिवस पर क्विज व सेमिनार

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में विश्व विज्ञान दिवस पर एमआईटी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के छात्र चैप्टर ने क्विज और सेमिनार का आयोजन किया। प्रवीर राज ने प्रथम, अमित राज रंजन ने द्वितीय और जया कुमारी ने तृतीय पुरस्कार जीते। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की बस विज्ञान प्रदर्शनी के लिए देर से आई।

Nov 10, 2025 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व विज्ञान दिवस पर सोमवार को एमआईटी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के स्टूडेंट चैप्टर की तरफ से क्विज और सेमिनार का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व टॉप पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये गये। प्रथम पुरस्कार प्रवीर राज, दूसरा अमित राज रंजन और तीसरा पुरस्कार जया कुमारी को दिया गया। आनंद स्वरूप व सौरभ कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग हम आने वाले समय में विकास के लिए कर सकते हैं। डॉ. आकाश प्रियदर्शी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अतुल कुमार राहुल, प्रो. आशीष कुमार, डॉ शिवालिका मौजूद रहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिनभर इंतजार पर नहीं आई बस विज्ञान दिवस पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग से एक बस एमआईटी में आनी थी। इस बस में विज्ञान प्रदर्शनी से जुड़े प्रोजेक्ट थे। यह बस दो स्कूलों में जानी थी, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी यह बस नहीं आयी। नथुनी भगत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार ने बताया कि देर शाम हमें बताया गया कि बस नहीं आयी। यह बस नथुनी भगत उच्च माध्यमिक विद्यालय और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैरा में जानी थी। एमआईटी का कहना है कि देर शाम यह बस आई अब मंगलवार को यह स्कूलों में जाएगी।