नियमित व्यायाम, संतुलित आहार को बनाएं जीवन का हिस्सा
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डॉ. शशिभूषण ने स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन बताया और नियमित व्यायाम और स्वच्छता पर जोर दिया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में नुकक्ड़ नाटक, व्याख्यान, प्रतियोगिता, संगोष्ठी के जरिए छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जरिये स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम का आयोजन कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने किया था। विभाग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रसाद, डॉ. राम बाबू प्रसाद मौजूद रहे। छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली। आरडीएस कॉलेज में एनएसएस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. शशिभूषण ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।महिला
शिल्पकला भवन महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन था। विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग और बीआरएबीयू स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रानी ने की। मुख्य वक्ता डॉ. अंकिता सिंह थीं। डॉ. रेणु कुमारी ने मुख्य व्याख्यान दिया। डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि मानसिक संतुलन व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. कुसुम कुमारी, डॉ. विदिशा मिश्रा, डॉ. श्वेता प्रियदर्शिनी, डॉ. अंजलि चंद्रा आदि मौजूद रहीं। आरबीबीएम कॉलेज के सीएनडी विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने की। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।एमडीडीएम कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. पल्लवी श्रेष्ठ तथा नेस्टिवा हॉस्पिटल की सीईओ मुख्य अतिथि थीं। एनएमसीएच के डॉ. दीपक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने की। कॉलेज में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। डॉ. आर.एम.एल.एस. कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा लोहिया स्मृति सेमिनार हॉल में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता प्रो. रजनीश गुप्ता ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


