Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWorld AIDS Day Awareness Programs Organized in Muzaffarpur Educational Institutions
जानकारी और सुरक्षा ही एड्स से बचाव के उपाय

जानकारी और सुरक्षा ही एड्स से बचाव के उपाय

संक्षेप:

विश्व एड्स दिवस पर मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। प्रभात फेरी और रैलियों के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्यों ने बताया कि जानकारी और सुरक्षा से ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है।

Dec 02, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य के साथ शैक्षणिक संस्थानों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रभात फेरी व रैली निकाल लोगों को गंभीर बीमारी एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि जानकारी व सुरक्षा से ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। जिला यक्ष्मा केंद्र से निकली प्रभात फेरी को सीएस डॉ. अजय कुमार, जिला संक्रमण नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में एएनएम स्कूल की छात्राए और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। प्रभात फेरी यक्ष्मा केंद्र से निकलकर सदर अस्पताल होते हुए कलेट्रेट परिसर तक गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर रोशन मिश्रा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, एसकेएमसीएच के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर में हुए कार्यक्रम में केंद्र के नोडल अफसर डॉ. अमित कुमार व अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने लोगों को एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया। एमएसकेबी कॉलेज में एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकली गई। एनएसएस की ओर से आयोजित छात्राओं की रैली प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज कैम्पस से निकल कर गोला रोड स्थित दुर्गा स्थान तक गई। इसके बाद रैली कॉलेज पहुंची। इस दौरान पोस्टर, स्लोगन और बैनरों के माध्यम से आमजन को जागरूकता का संदेश दिया गया। रामेश्वर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। जानकारी और सुरक्षा ही इसका बचाव है। हमें इससे बचने के लिए अपने साथ समाज को भी जागरूक करना होगा। आरडीएस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने भी एड्स जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने एड्स जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रेरक स्लोगन तैयार कर रैली में भाग लिया। रैली को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलएस कॉलेज में भी एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन एनएसएस इकाई ने किया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पांडेय ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना, युवाओं व जनसाधारण को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था है। एसकेजे लॉ कॉलेज से जागरूकता रैली निकली। इसको कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार और प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने रवाना किया। इसका नेतृत्व कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एसपी चौधरी, सामाजिक और संस्कृति सेल के संयोजक प्रो. बीएम दीक्षित व प्रो. पंकज कुमार ने किया। वहीं, आरबीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रामेश्वर राय ने कहा कि जानकारी ही इस बीमारी से बचाव का उपाय है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने कहा एड्स के प्रति जागरूक हों और सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार का संकल्प लें। छात्राओं ने एड्स बीमारी के कारण, लक्षण और जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी और नारे भी लगाए। कार्यक्रम में डॉ. अभय कुमार सहित 100 से अधिक छात्राएं शामिल हुईं।