क्लाइमेट चेंज फसल व फल उत्पादन को कर रहा प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कार्यशाला -कृषि विकास में प्रौद्योगिकी के उपयोग विषय पर कार्यशाला आयोजित -कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों

क्लाइमेट चेंज फसल व फल उत्पादन को कर रहा प्रभावित

कार्यशाला -कृषि विकास में प्रौद्योगिकी के उपयोग विषय पर कार्यशाला आयोजित-कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने दी तकनीकी पहलुओं की जानकारीमुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।केंद्र सरकार की संस्था पत्र सूचना कार्यालय ने कृषि विकास में प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर मंगलवार को शहर के सर्किट हाउस रोड स्थित एक निजी होटल में एकदिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया। इसमें कृषि पत्रकारिता कर रहे संवाददाताओं को खेती किसानी की नई तकनीकों के अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। खासकर लीची और खाद्यान्नों के बारे में जानकारी दी गई।राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक विकास कुमार दास ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण कृषि उत्पादों की उत्पादकता में कमी आती जा रही है।

लीची की फसल भी इससे अछूती नहीं है। मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में पीआइबी के प्रकाश कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी, आत्मा के उप निदेशक विनोद सिंह और मिट्टी जांच केंद्र के एआरओ देवेन्द्र प्रसाद ने कई तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।