ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनगर निगम में शुरू हुआ काम

नगर निगम में शुरू हुआ काम

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सोमवार से नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कामकाज की शुरुआत हो गयी। इसके बाद जहां निगम के नल-जल और इंजीनियरिंग शाखा ने काम को गति देने की पहल शुरू कर दी है। वहीं,...

नगर निगम में शुरू हुआ काम
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 20 Apr 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सोमवार से नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कामकाज की शुरुआत हो गयी। इसके बाद जहां निगम के नल-जल और इंजीनियरिंग शाखा ने काम को गति देने की पहल शुरू कर दी है। वहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन से लेकर इसको बनाने तक की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है। सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले 15-20 फीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर अधिक आए। यही नहीं, काम के सिलसिले में निगम आने वाले लोगों की संख्या भी कुछ बढ़ी। इस दौरान सभी को मास्क लगाकर दूरी पर बैठने का निर्देश दिया गया। कार्यालय में पान-गुटका, खैनी खाने और थूकने पर पाबंदी रही। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को भी हिदायत देने व उल्लंघन करने पर दंड वसूलने का आदेश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें