ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो कर्मियों के भरोसे अंचल व प्रखंड कार्यालय का काम

दो कर्मियों के भरोसे अंचल व प्रखंड कार्यालय का काम

औराई अंचल कार्यालय में सृजित आठ पदों में चार कार्यरत थे। तीन का जिला में तबादला कर दिया गया है। एक मात्र कर्मी दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में सृजित छह पदों में चार कार्यरत थे वहां भी चारों का तबादला...

दो कर्मियों के भरोसे अंचल व प्रखंड कार्यालय का काम
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 20 Jun 2020 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

औराई अंचल कार्यालय में सृजित आठ पदों में चार कार्यरत थे। तीन का जिला में तबादला कर दिया गया है। एक मात्र कर्मी दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में सृजित छह पदों में चार कार्यरत थे वहां भी चारों का तबादला कर दिया गया। जबकी एक कर्मी का पदस्थापन किया गया है। बाढ़ की त्रासदी में आए दिन राहत, नाव का परवाना, जमीन विवाद समेत तमाम कार्यों को दोनों कार्यालय के एक-एक कर्मी के सहारे अधिकारियों को करवाना होगा। बीडीओ सीओ के साथ कर्मी भी परेशान दिखे। सीओ ज्ञानानंद व बीडीओ बिनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि कर्मी नहीं दिया गया तो बाढ़ में लोगों का आक्रोश झेलना तय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें