मत की ताकत आजमाने वाली महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पांच गुना बढ़ीं

मत की ताकत आजमाने वाली महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पांच गुना बढ़ीं

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले पांच गुना बढ़ गया है। 1962 से 2025 तक, पुरुषों का मतदान 54.94% से बढ़कर 62.8% हुआ, जबकि महिलाओं का मतदान 32.8% से 71.6% तक पहुंच गया। महिलाओं ने 2010 से पुरुषों को हर चुनाव में पीछे छोड़ दिया है।

Nov 13, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, अनामिका। मत की ताकत आजमाने वाली महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पांच गुना बढ़ीं हैं। बीते छह दशक में पुरुषों का मतदान प्रतिशत आठ तो महिलाओं का 39 फीसदी बढ़ा है। 1962 से 2025 तक विधानसभा चुनाव के आंकड़े महिला जागरूकता की गवाही दे रहे हैं। साल 1962 के विस चुनाव में 54.94 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया था। तब मतदान करने वाली महिलाएं 32.8 फीसदी ही थी। बदलते समय के साथ मत की ताकत आजमाने में महिलाएं पुरुषों से पांच गुना आगे निकल गई। इस जागरूकता का परिणाम इस साल के चुनाव में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। 2025 में पुरुष मतदान में 62.8 फीसदी पर पहुंचे, जबकि मतदान करने वाली महिलाएं 71.6 फीसदी पर पहुंच गईं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यही नहीं अब तक के चुनाव में केवल महिला का ही नहीं बल्कि महिला-पुरुष दोनों में ही इस बार महिलाओं ने इतिहास रचा है। अब तक हुए चुनावों में इस बार महिलाओं की वोटिंग का आंकड़ा सबसे अधिक रहा है। 2020 में भी पुरुषों का था 1962 वाला ही मतदान प्रतिशत चौंकाने वाली बात यह है कि साल 2020 के चुनाव में भी पुरुषों का मतदान प्रतिशत वर्ष 1962 वाला ही था। 1962 में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 54.94 था जो 2020 में 54.45 प्रतिशत रहा। यानि 57 साल में भी पुरुषों के जागरूकता का स्तर कमोबेश वही रहा। जबकि जागरूकता के मामले में महिलाएं लगातार आगे बढ़ती रही। हालांकि, 2000 और 2005 में इसमें कमी आई थी, मगर इससे पहले और इसके बाद उनके आंकड़े में इजाफा ही होता रहा। वर्ष 1962 के बाद हर साल महिलाओं के मतदान का आंकड़ा 2 से 9 फीसदी तक बढ़ता रहा। 1962 में 32 फीसदी मतदान करने वाली महिलाएं 67 में 41.9 फीसदी पर पहुंच गई। इसी तरह 2010 में 54 फीसदी मतदान करने वाली महिलाएं 2015 में 60.48 फीसदी पर पहुंच गई। इस साल 71.6 फीसदी पर महिलाओं का मतदान पहुंचा है। 2005 से 2020 तक पुरुषों की मतदान के प्रति घटती रही रुचि साल 2005 से लगातार 2020 के चुनाव तक पुरुषों की मतदान के प्रति जागरूकता घटती रही है। 1962 में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 54.94 फीसदी था। इससे तुलना करें तो 2005 फरवरी के चुनाव में 49 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। वहीं, 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में 47 फीसदी, 2010 में 51 फीसदी, 2015 में 53, 2020 में 54 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। यह वही संख्या है जो 1962 में थी। 2010 से पुरुषों से अधिक जागरूक रहीं महिलाएं कभी पुरुषों के मुकाबले मतदान करने में आधी रहने वाली आधी आबादी 2010 से ही पुरुषों से आगे निकलने लगी। साल 2010 में पुरुष 51 तो महिलाएं 54.49 फीसदी थी। वहीं, 2015 में पुरुष 53.32 तो महिलाएं 60.48 फीसदी थी।