ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरउपाध्यक्ष के तीन पदों पर महिलाओं का कब्जा

उपाध्यक्ष के तीन पदों पर महिलाओं का कब्जा

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में आधी आबादी ने अपना परचम लहराया है। चार महिलाएं जीत हासिल कर कार्यकारिणी में शामिल हुईं। तीनों उपाध्यक्ष पद पर महिलाओं ने जीत हासिल की। साथ ही कार्यकारिणी के...

उपाध्यक्ष के तीन पदों पर महिलाओं का कब्जा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 01 Jul 2019 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में आधी आबादी ने अपना परचम लहराया है। चार महिलाएं जीत हासिल कर कार्यकारिणी में शामिल हुईं। तीनों उपाध्यक्ष पद पर महिलाओं ने जीत हासिल की। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर लवली कुमारी ने जीत हासिल की। इससे पहले मौजूदा कार्यकारिणी में केवल सुनीता कुमारी उपाध्यक्ष रहीं।

चुनाव में 38 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए नवल किशोर सिन्हा ने बताया कि एसोसिएशन में चल रहे विकास के कार्यों को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने दूसरी बार विश्वास जताया है। इसके लिए उनके अभारी हैं। उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि भ्रष्टचार खत्म करने के लिए पहल की जाएगी। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। प्रैक्टिस के दौरान अधिवक्ताओं को होनेवाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। प्रवीण कुमार को कुल 49.29 प्रतिशत वोट मिला। उनके पिता स्व. रामानंद प्रसाद सिंह एसोसिएशन में लंबे समय तक महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।

वहीं दो बार अध्यक्ष रहे शिवमोहन को इस बार हार का सामना करना पड़ा। उनके अलावा मौजूदा उपाध्यक्ष जयमंगल प्रसाद को हार का भी सामना करना पड़ा। संयुक्त सचिव रहे अरविंद कुमार व सहायक सचिव अरविंद कुमार सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। तीनों वरिष्ठ पदों से चुनावी मैदान में थे।

कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल हुए। संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह व अरुण कुमार सिंह के अलावा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव कार्यकारिणी में शामिल हुए। कार्यकारिणी के सदस्य रहे आनंद कुमार सिंह सहायक सचिव के पद से चुनाव जीतने में सफल रहे। लंबे अरसे के बाद एक बार फिर अंजू रानी कार्यकारिणी में शामिल हुईं।

जीते हुए प्रत्याशियों को आज मिलेगा प्रमाण पत्र

निर्वाचन अधिकारी प्रभात कुमार सोमवार को जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्टेट बार काउंसिल को जीते हुए उम्मीदवारों की सूची भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर देर रात करीब तीन बजे तक मतगणना जारी रही। इसके बाद परिणामों का ऐलान किया गया। पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें