चंदा मांग रहीं महिलाओं को बच्चा चोर समझ हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में मनियारी थाने के सोनवर्षा चौक के पास दो महिलाएं पूजा के लिए चंदा मांग रही थीं, तभी लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को मुक्त कराया। दोनों महिलाएं यूपी के कुशीनगर की रहने वाली हैं और दामोदरपुर में रहकर चंदा मांग रही थीं।

चंदा मांग रहीं महिलाओं को बच्चा चोर समझ हंगामा

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के सोनवर्षा चौक के पास शुक्रवार को पूजा के लिए चंदा मांग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची मनियारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर दोनों महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों यूपी के कुशीनगर की रहने वाली हैं। फिलहाल कांटी थाने के दामोदरपुर में रहकर पूजा के लिए घूम-घूमकर चंदा मांग रही है। इसी दौरान लोगों ने उनको बच्चा चोर बता हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के पास से एक बैग मिला है।

बैग में एक पूजा का छोटा कलश और कुछ पैसे बरामद हुए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।