
आत्मनिर्भर सम्मान से सम्मानित होंगी जिले की दो महिलाएं
मुजफ्फरपुर की दो महिलाएं आत्मनिर्भर सम्मान से सम्मानित होंगी। इनका चयन जीविका की संगम सीएलएफ के आधार पर हुआ है, जिसमें आठ हजार महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं अब लखपति बन चुकी हैं। इन्हें स्वतंत्रता...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले की दो महिलाएं आत्मनिर्भर सम्मान से सम्मानित होंगी। सूबे से महज दो जिले की महिलाओं का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। मुजफ्फरपुर के अलावा दो महिला बेगूसराय की चयनित हुई हैं। जिले में जीविका की संगम सीएलएफ का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। इस सीएलएफ का चयन यहां की महिलाओं के सबसे अधिक आत्मनिर्भर होने के आधार पर हुआ है। इस सीएलएफ में आठ हजार महिलाएं शामिल हैं, जिसमें से छह हजार महिलाएं लखपति हैं। इसी आधार पर इनका चयन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान, 12 को होंगी दिल्ली रवाना जिले की दो महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान मिलेगा।

12 अगस्त को ये दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अध्यक्ष पूनम देवी और उपाध्यक्ष आशा देवी इस सम्मान को लेने के लिए जाएंगी। इन दोनों ने बताया कि हमारे समूह की छह हजार महिलाएं अलग-अलग रोजगार से जुड़कर आज के समय में लखपति हैं। ये सभी महिलाएं पहले बेरोजगार थीं, मगर इनमें आज दर्जनों ऐसी हैं, जो दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




