महिलाओं की भागीदारी बढ़ी पर अभी और आगे जाना है

Mar 08, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। समारोह में 180 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी पर अभी और आगे जाना है

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। बदलाव हुए हैं, लेकिन और भी आगे जाना है। ये बातें रविवार को समाहरणालय में आयोजित महिला दिवस सम्मान समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने कहीं।महिला दिवस पर महिलाओं से संबंधित कानून एवं पीएनडीटी एका तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानून पर जिला सभागार में जागरूकता कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह और सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 180 से अधिक को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही बेहतर करने वाले पुरुषों को भी सम्मान मिला।कार्यक्रम

में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्रभाकर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजाराम संतोष कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) नमिता सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो-3 नूर सुल्ताना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जयश्री कुमारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (पश्चिमी) समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिले में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना और कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है।इन क्षेत्रों के लोगों को मिला सम्मान:समाज कल्याण, विधि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, पत्रकारिता, बैंक, बीमा, साहित्य, कला आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों एवं समाज में अच्छा कार्य करने वाले मुखिया-सरपंच को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 180 से अधिक लोग सम्मानित किये गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।