चमकाने के बहाने महिलाओं के गहने लेकर फरार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सरैया के गोपीधनवत गांव में एक महिला ने बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं के गहने साफ करने का झांसा देकर कई आभूषण चुरा लिए। 24 मई को हुई इस घटना में पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महिला ने गहने साफ करते समय उन्हें बेहोश कर दिया और मौके से फरार हो गई। महिलाओं को बाद में घटना की जानकारी हुई।

चमकाने के बहाने महिलाओं के गहने लेकर फरार

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपीधनवत गांव में बर्तन बेचने आई एक महिला गहने चमकाने के बहाने कई महिलाओं के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पूर्व चौकीदार त्रिवेणी पासवान, तपेश्वर महतो, रंजीत महतो, राजू महतो, बबलू सहनी, लक्ष्मण सहनी, केवल साह आदि ने बताया कि 24 मई को एक महिला गांव में घूम-घूमकर बर्तन बेच रही थी। इसी दौरान उसने महिलाओं को गहने चमकाने व साफ करने का झांसा दिया। महिला ने घरों में जाकर महिलाओं से उनके गहने मंगवाकर साफ करने लगी। केमिकल से गहने साफ करने के दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गईं। इसी बीच गहने लेकर फरार हो गई।

कुछ देर बाद महिलाओं को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

Pankaj Rakesh

लेखक के बारे में

Pankaj Rakesh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।