ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमहिलाएं कई रूपों में पूजनीय : छोटू बापू

महिलाएं कई रूपों में पूजनीय : छोटू बापू

महिलाओं को सम्मान देना शास्त्रों में भी लिखा है। महिला कई रूपों में पूजनीय है। महिला के बिना हम परिवार की कल्पना नहीं कर सकते। यह बातें शनिवार को भटौना में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ में प्रवचन करते...

महिलाएं कई रूपों में पूजनीय : छोटू बापू
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 11 Mar 2018 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को सम्मान देना शास्त्रों में भी लिखा है। महिला कई रूपों में पूजनीय है। महिला के बिना हम परिवार की कल्पना नहीं कर सकते। यह बातें शनिवार को भटौना में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ में प्रवचन करते हुए छोटे बापू जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान उनके हृदय में निवास करते हैं जो छल कपट से दूर होता है। इसके लिए पूजा का दिखावा करने की जरूरत नहीं है। श्रीराम दशरथ के पुण्य प्रताप के कारण ही राम अवतरित हुए थे। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मेले में झूला व मीना बाजार आकर्षण का केंद्र है। यज्ञ समिति के कुंदन कुमार, अनिल सिंह, कृष्ण कमल ने बताया कि सोमवार को पसिद्ध गायिका तृप्ति साक्या की भी भक्तिमय प्रस्तुती होगी। महायज्ञ में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे व ठहराव की व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें