घर जा रही महिला से मंगलसूत्र छीना

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में एक महिला विभा कुमारी के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के समय महिला बाजार से घर लौट रही थी। बदमाश ने रेलवे लाइन के पास घटना को अंजाम दिया और भागने में सफल रहा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घर जा रही महिला से मंगलसूत्र छीना

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मिठनपुरा मिस्काट लेन और पड़ाव पोखर के बीच रेलवे लाइन के पास शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही महिला विभा कुमारी के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद बदमाश पैदल भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच की। थानेदार अजय कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।बताया गया कि घटना से पूर्व महिला मिस्काट के रास्ते आमगोला पड़ाव पोखर स्थित घर जा रही थी। इसी क्रम में बदमाश ने एक व्यक्ति का पता पूछा।

जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश पैदल ही रेलवे ट्रैक होते हुए आगे की ओर भाग निकला। घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा किया। लेकिन बदमाश भाग निकला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।