अहियापुर में महिला से मंगलसूत्र व गहने छीने
मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला ऊषा ठाकुर से सोने का मंगलसूत्र और अन्य गहने लूट लिए। घटना 5 मई को हुई जब वह अपने घर लौट रही थी। इस वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सतीश कुमार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड में एक मार्केट के निकट बाइक सवार बदमाशों ने महिला ऊषा ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र, ढोलना व जितिया झपट लिया। उसके पुत्र सतीश कुमार ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह मूलरूप से सीतामढ़ी जिला के बेला थाना के नरंगा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में शेखपुर में किराये के मकान में रह रहे हैं। पांच मई को रात आठ बजे उसकी मां व पत्नी जीरोमाइल से शेखपुर स्थित आवास पर पैदल आ रही थी। इस दौरान एक मार्केट के निकट बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने मंगलसूत्र व अन्य गहने झपट लिया।
इसके बाद दोनों जीरोमाइल गोलंबर की ओर भाग निकले। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


