Woman Robbed of Gold Chain by Bikers in Muzaffarpur मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला के गले से छीनी चेन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWoman Robbed of Gold Chain by Bikers in Muzaffarpur

मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला के गले से छीनी चेन

मुजफ्फरपुर में मोतीझील ओवरब्रिज पर एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। महिला, जो समस्तीपुर की रहने वाली है, रात को खरीदारी के लिए आई थी। घटना के बाद पुलिस और सिटी एसपी मौके पर पहुंची । 

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 8 Oct 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला के गले से छीनी चेन

नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद बदमाश स्टेशन रोड की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया गया कि समस्तीपुर की रहने वाली अंजना कार से मोतीझील में खरीदारी को आई थी। रात साढ़े नौ बजे मोतीझील ओवरब्रिज पर कार लगाकर उतरी। इसी क्रम में बदमाश सोने की चेन छीन ली।

घटना की सूचना के बाद सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।