बाइक से गिरकर महिला का सिर फटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में दीपक सिनेमा के पास सड़क पर अवैध बालू के ढेर के कारण बाइक फिसल गई। एक महिला घायल हो गई, जिसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने उसे चिकित्सा सुविधा में पहुंचाया। क्षेत्र में इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के साहू रोड स्थित दीपक सिनेमा के पास सड़क पर अवैध रूप से रखे बालू के ढेर के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक से बाजार जा रही महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू के कारण अक्सर हादसा होता रहता है।
ये भी पढ़ें:बाइक से गिरकर महिला का सिर फटा
ये भी पढ़ें:बाइक से गिरकर महिला घायल, मायागंज रेफर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


