महिला को कॉल कर दिखाया जा रहा अश्लील वीडियो, दहशत में परिवार

Mar 12, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के सरैयागंज योगिया मठ इलाके की एक विवाहिता को अज्ञात नंबरों से अश्लील वीडियो कॉल्स मिल रही हैं। परेशान होकर उसने नगर थाने में शिकायत की है। महिला का परिवार दहशत में है और वह मानसिक तनाव का सामना कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला को कॉल कर दिखाया जा रहा अश्लील वीडियो, दहशत में परिवार

​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज योगिया मठ इलाके की एक विवाहिता को पिछले कई दिनों से अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो दिखाए जा रहे हैं। इससे परेशान महिला ने बुधवार को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि इससे उसका परिवार दहशत में है।पीड़िता ने बताया है कि कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आयी। उसने जैसे ही कॉल रिसीव की, दूसरी ओर से अश्लील वीडियो दिखाया जाने लगा। घबराकर उसने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद भी उस नंबर से लगातार कॉल आती रही। जब पीड़िता ने उस नंबर को नजरअंदाज करना शुरू किया तो दो अन्य नंबरों से भी इसी तरह की कॉल आने लगी।

पीड़िता ने बताया है कि उनके पति घर पर नहीं रहते हैं। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। इस तरह के अश्लील कॉल से वह मानसिक तनाव में हैं। इधर, नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर मोबाइल नंबर धारक के संबंध भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।