
अवध असम एक्सप्रेस के शौचालय में महिला ने बच्ची को जना
मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस में एक महिला ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। वह अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। प्रसव पीड़ा के बाद पति ने रेल मदद से चिकित्सीय सहायता मांगी। मुजफ्फरपुर आरपीएफ ने...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अवध असम एक्सप्रेस (15910) के एस-6 के शौचालय में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। वह अपने पति के साथ रोहतक से न्यू कूच बिहार जा रही थी। दंपती सीट संख्या 62 और 64 पर सफर कर रहा था। हाजीपुर में बेबी सुल्ताना को प्रसव पीड़ा हुआ। वह शौचालय गयी, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति ने रेल मदद पर चिकित्सीय सहायता मांगी। समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय ने आरपीएफ मुजफ्फरपुर को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उसके बाद मुजफ्फरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के निर्देश पर सिपाही श्वेता लोधी और दीपक कुमार, रेल डॉक्टर शालीग्राम चौधरी के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बेबी सुल्ताना को अटेंड किया।
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां श्वेता लोधी बच्ची व पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल गयीं। बच्चा व जच्चा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




