Muzaffarpur News: एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 22 हजार रुपए
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गन्नीपुर मिश्रा टोला की मनीषा कुमारी एटीएम से पैसे निकालने गई थी। धोखेबाजों ने उनका कार्ड बदलकर खाते से 22,600 रुपये निकाल लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों में से एक ने मदद का झांसा देकर कार्ड चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कलमबाग चौक के पास शुक्रवार शाम एटीएम से पैसे निकालने गई गन्नीपुर मिश्रा टोला की मनीषा कुमारी का कार्ड बदलकर बदमाशों ने खाते से 22,600 रुपये निकाल लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि एसबीआई एटीएम से एक हजार रुपये निकालने के बाद ट्रांजेक्शन कैंसिल कर रही थी, तभी तीन युवकों में से एक ने ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होने का झांसा देकर मदद के बहाने कार्ड बदल दिया। एटीएम से निकलने के कुछ देर बाद मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।


