चमकाने के बहाने महिलाओं के गहने लेकर फरार
जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपीधनवत गांव में एक महिला ने बर्तन बेचने के बहाने कई महिलाओं के गहने चुरा लिए। उसने गहनों को चमकाने का झांसा देकर उन्हें अपने पास बुलाया और सफाई करते समय कई महिलाओं को बेहोश कर दिया। जैसे ही महिलाएं होश में आईं, महिला फरार हो चुकी थी।

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपीधनवत गांव में बर्तन बेचने आई एक महिला गहने चमकाने के बहाने कई महिलाओं के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पूर्व चौकीदार त्रिवेणी पासवान, तपेश्वर महतो, रंजीत महतो, राजू महतो, बबलू सहनी, लक्ष्मण सहनी, केवल साह आदि ने बताया कि 24 मई को एक महिला गांव में घूम-घूमकर बर्तन बेच रही थी। इसी दौरान उसने महिलाओं को गहने चमकाने व साफ करने का झांसा दिया। महिला ने घरों में जाकर महिलाओं से उनके गहने मंगवाकर साफ करने लगी। केमिकल से गहने साफ करने के दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गईं। इसी बीच गहने लेकर फरार हो गई।
कुछ देर बाद महिलाओं को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


