मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर में महिला ने किया हंगामा
जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर खड़ी मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन में बुधवार शाम एक महिला ने हंगामा किया। इससे परेशान यात्रियों ने रेल के ट्विटर हैंडल पर इसकी शिकायत की। इसके बाद जंक्शन पर...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 07 Aug 2019 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें
जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर खड़ी मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन में बुधवार शाम एक महिला ने हंगामा किया। इससे परेशान यात्रियों ने रेल के ट्विटर हैंडल पर इसकी शिकायत की। इसके बाद जंक्शन पर तैनात आरपीएफ को हंगामे की सूचना दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर के आदेश पर जवान मौके पर पहुंचे। यहां महिला यात्रियां से अभद्र व्यवहार कर रही थी। वह कभी गाना गा रही थी तो कभी डांस कर रही थी। इसके बाद जवानों ने महिला सिपाही को बुलाकर उसको हिरासत में लिया। छानबीन में पता चला कि महिला विक्षिप्त है। इसके बाद उसे जंक्शन के बाहर छोड़ दिया गया।