Muzaffarpur News: गोरौल में महिला होमगार्ड जवान को अगवा कर किया दुष्कर्म
Muzaffarpur News: गोरौल में एक महिला सिपाही और उसकी छोटी बहन को अगवा किया गया। महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और छोटी बहन के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया। दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित गांव का ही है।

Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात गृहरक्षा वाहिनी की महिला सिपाही और उसकी छोटी बहन को अगवा कर लिया। महिला सिपाही को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। सिपाही की नाबालिग बहन के साथ भी जबरदस्ती का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई। बेहोशी की हालत में सिपाही और उसकी छोटी बहन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने गोरौल थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही सुबोध पासवान को आरोपित किया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों पुत्री बेलवर हाट से सामान खरीद कर घर लौट रही थी। रास्ते से ही दोनों को आरोपित ने अगवा कर लिया। घर में बंधक बनाकर बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। सूचना पर अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों पुत्रियों को आरोपित के चंगुल से मुक्त कराया और बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरोपितों द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


