मुरौल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मुरौल के लौतन गांव में एक विवाहिता रंजना कुमारी उर्फ रानी (29) ने आत्महत्या कर ली। उसके पति बीरू कुमार स्वास्थ्य विभाग में काम करते हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की, लेकिन परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।

मुरौल,एक संवाददाता। लौतन गांव में गुरुवार को विवाहिता ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका रंजना कुमारी उर्फ रानी (29) थी। पति बीरू कुमार स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रानी की मायका केसरिया थाने के ताजपुर से पहुंचे पिता व भाई ने कानूनी कार्रवाई करने से पुलिस को मना कर दिया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


