Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWoman Assaulted in Meenapur Police File Case Against Neeraj Kumar

छेड़खानी के विरोध पर महिला को किया जख्मी

मीनापुर के एक गांव में 23 जुलाई की रात महिला से छेड़खानी की गई। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने रॉड से वार कर उसे जख्मी कर दिया। महिला ने थाने में नीरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 25 July 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी के विरोध पर महिला को किया जख्मी

मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 जुलाई की रात महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर रॉड से वार कर जख्मी कर दिया। महिला के बयान पर शुक्रवार को थाना में केस दर्ज किया गया। इसमें महिला ने नीरज कुमार को नामजद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली सोई थी। इसी बीच आरोपित घर में घुस गया। उठा कर बगल के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।