बैडटच के मामले में एक महिला धराई
मुजफ्फरपुर में किशोरी को इंजेक्शन देने के दौरान बैड टच करने के मामले में मुनचुन खातून नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने की भी शिकायत मिली थी। पुलिस ने पहले से दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी को इंजेक्शन देने के दौरान बैड टच करने और शिकायत पर पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने के मामले में एक महिला को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला चौसीमा मधुबनी निवासी मुनचुन खातून है। केस की आईओ दारोगा शालू कुमारी ने रविवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल, उससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले साल किशोरी के साथ हुई घटना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कंपाउंडर सहित अन्य को आरोपित किया गया था। दारोगा ने बताया कि मुख्य आरोपित फरार है।
प्रभारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि महिला को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



