प्रवासियों को ईद पर दी शुभकामना
ईद के मौके पर क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा व आपसी सौहार्द्र के इस पर्व को खुशी से...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 25 May 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें
ईद के मौके पर क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा व आपसी सौहार्द्र के इस पर्व को खुशी से मनाएं। उन्होंने प्रवासी व उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना भी की। ईद के मौके प्रखंड मुख्यालयों में चल रहे क्वारंटाइन सेंटर पर इबादत व नमाज के लिए व्यवस्था की गई थी। नमाज के दौरान सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। केंद्रों की सफाई की गई। इस दिन केंद्र पर विशेष पकवान बनवाया गया। पूड़ी-खीर, सब्जी व सेवई परोसी गई।
