Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWinter Study Tour IAS Trainees Explore Industrial Development Health Services in Muzaffarpur
प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने बेला औद्योगिक क्षेत्र को देखा

प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने बेला औद्योगिक क्षेत्र को देखा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शीतकालीन अध्ययन भ्रमण किया। उन्होंने औद्योगिक विकास, उद्यमिता और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन का अध्ययन किया। टीम ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, कैंसर हॉस्पिटल और इथेनॉल प्लांट का दौरा किया, जहां उन्हें उत्पादन प्रक्रियाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

Dec 28, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (फेज–वन) के अंतर्गत 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों की टीम शीतकालीन स्टडी टूर पर रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को औद्योगिक विकास, उद्यमिता, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन तथा प्रशासनिक समन्वय की व्यवहारिक जानकारी दी गई। बियाडा के डीजीएम नीरज कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के जीएम विजयशंकर प्रसाद ने टीम को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की जानकारी दी। इसकी मॉनिटरिंग उपविकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम कर रहे थे। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार व पश्चिमी श्रेयाश्री व परीक्ष्यमान आईएएस डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए आवश्यक समन्वय एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले बेला औद्योगिक क्षेत्र जाकर बैग क्लस्टर, हैंडीक्राफ्ट उद्योग सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों को देखा। इस क्रम में उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन व्यवस्था, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। बेला के बाद टीम श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) स्थित कैंसर हॉस्पिटल पहुंची। यहां उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन, मरीजों की सुविधा, उपचार व्यवस्था, संसाधनों के उपयोग तथा अस्पताल के संचालन तंत्र की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने कैंसर हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, रोगी प्रबंधन प्रणाली तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली। इथेनॉल उत्पादन की प्रक्रिया को जाना : टीम ने मोतीपुर स्थित इथेनॉल प्लांट को भी देखा। यहां इथेनॉल उत्पादन प्रक्रिया, प्लांट की क्षमता, तकनीकी पहलुओं, पर्यावरणीय मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने इस औद्योगिक इकाई के संचालन, प्रबंधन, रोजगार सृजन में भूमिका तथा औद्योगिक इकाई के प्रोडक्शन प्रणाली को भी समझा।