ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरएफआईआर से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा आंदोलन

एफआईआर से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा आंदोलन

गरीब जनक्रांति पार्टी (गजपा) के कार्यकर्ता गायघाट की पीड़िता को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। इसके लिए उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। एफआईआर से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। यह बातें अखाड़ाघाट...

एफआईआर से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा आंदोलन
Center,MuzaffarpurThu, 01 Jun 2017 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गरीब जनक्रांति पार्टी (गजपा) के कार्यकर्ता गायघाट की पीड़िता को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। इसके लिए उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। एफआईआर से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। यह बातें अखाड़ाघाट में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण उर्फ कवि जी ने कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल मामले को साजिश के तहत दबाने की फिराक में हैं। पुलिस की मिलीभगत से वे इस मुद्दे से भटकाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसी राहगीर व पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार नहीं किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस से सरैयागंज टावर पर लगे सीसीटीवी की जांच की मांग की। जानकारी हो कि सरैयागंज टावर पर पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने गजपा के 35 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। प्रेस वार्ता में नीरज कुमार, मणिरौशन सिंह, उमाशंकर यादव, दीनबंधु, विनय मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें