कल से दो दिन लू चलने का अनुमान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में मौसम में बदलाव का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 4 और 5 जून को लू चलने की संभावना है, तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

कल से दो दिन लू चलने का अनुमान

मुजफ्फरपुर, हिप्र। मौसम में फिर बदलाव होने का अनुमान है। मंगलवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि चार और पांच जून को लू चलने की संभावना है। कहा कि इस अवधि में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वा हवा 8 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।