नौ दिनों के बाद ठीक हुआ जलापूर्ति पंप
वाणिज्य कॉलेज में लगे जलापूर्ति पंप की तकनीकी खामी दुरुस्त होने से 15 हजार लोगों को राहत मिली।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता आखिरकार नौ दिनों के बाद वाणिज्य कॉलेज में लगे जलापूर्ति पंप की तकनीकी खामी दुरुस्त हुई और पानी की आपूर्ति सामान्य होने पर 15 हजार लोगों ने राहत की सांस ली। पंप खराब होने से तीन वार्डों (संख्या 17, 18 व 19) के 10 मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा था। सबसे अधिक वार्ड 19 के गोला बांध रोड, महावीर स्थान के पीछे, गोला रोड, रामभजन शाह मार्केट, पंकज मार्केट, छट्टू चौधरी लेन, नूनफर व अन्य इलाके प्रभावित थे। इसके अलावा राणी सती मंदिर (सिकंदरपुर), कृष्णा सिनेमा गली व राजेंद्र मार्ग व अन्य जगहों पर भी पानी की आपूर्ति बंद थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


