जेल चौक से चंदवारा बांध तक जलापूर्ति पाइप बिछाने का काम शुरू

Feb 12, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में जेल चौक से चंदवारा पुल तक जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। यह कार्य राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। इसमें सीआई पाइप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे वार्ड 43, 44 और 45 में पानी की आपूर्ति होगी।

जेल चौक से चंदवारा बांध तक जलापूर्ति पाइप बिछाने का काम शुरू

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जेल चौक से चंदवारा पुल तक जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। राज्य पुल निर्माण निगम के स्तर से यह काम किया जा रहा है। इसमें तकनीकी सहयोग के लिए निगम की जल कार्य शाखा के जेई कुमार गौरव के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लोहे के सीआई (कास्टिक आयरन) पाइप लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये वार्ड संख्या 43, 44 व 45 में पानी की आपूर्ति होगी। फिलहाल संबंधित इलाके में निगम के पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति होती है। चंदवारा पुल व सड़क के निर्माण को लेकर नए सिरे से पाइप लगाए जा रहे हैं।

इसके चालू होने पर निगम का पाइपलाइन बंद हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।