स्टेशन रोड व इमलीचट्टी में चार घंटे तक जलापूर्ति ठप

Apr 07, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बिजली शटडाउन के कारण स्टेशन रोड और इमलीचट्टी इलाके में चार घंटे तक जलापूर्ति ठप रही, जिससे निवासियों और व्यवसायियों को परेशानी हुई। निगम ने बताया कि बिजली विभाग ने शटडाउन की जानकारी नहीं दी। शाम को बिजली बहाल होने पर पानी की सप्लाई शुरू हुई, लेकिन इमलीचट्टी में गंदे पानी की समस्या बनी रही।

स्टेशन रोड व इमलीचट्टी में चार घंटे तक जलापूर्ति ठप

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बिजली शटडाउन होने के कारण मंगलवार को स्टेशन रोड व इमलीचट्टी इलाके में चार घंटे तक जलापूर्ति ठप रही। इस कारण स्थानीय निवासियों व व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई। निगम की जल कार्य शाखा के मुताबिक बिजली विभाग की ओर से शटडाउन की जानकारी नहीं दी गई थी। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर पानी की सप्लाई सुचारू हुई। वहीं, परमानंद रजक, मेघन साह व अन्य लोगों ने बताया कि इमलीचट्टी बस स्टैंड से सटे मालगोदाम मोड़ के आसपास एक पखवारे से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बरकरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।