एक सप्ताह से पंप खराब, 10 मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार
मुजफ्फरपुर में जलापूर्ति पंप के खराब होने से वार्ड 17, 18 और 19 के 10 मोहल्लों में पानी की भारी कमी हो गई है। वार्ड 19 में 15,000 लोग प्रभावित हैं। समस्या की जानकारी देने के बावजूद निगम द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों को पानी के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जलापूर्ति पंप खराब होने से तीन वार्डों (संख्या 17, 18 व 19) के 10 मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इनमें सबसे अधिक वार्ड 19 के गोला बांध रोड, महावीर स्थान के पीछे, गोला रोड, रामभजन शाह मार्केट, पंकज मार्केट, छट्टू चौधरी लेन, नूनफर के अलावा राणी सती मंदिर (सिकंदरपुर), कृष्णा सिनेमा गली व राजेंद्र मार्ग शामिल हैं। करीब पानी के लिए 15 हजार आबादी हलकान है। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी के मुताबिक रामभजन शाह मार्केट के पास लगा जलापूर्ति पंप एक सप्ताह पहले खराब हो गया। निगम को इसकी जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Nitish Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


