चमड़ा गोदाम गली में पानी के लिए हाहाकार
Feb 28, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के वार्ड 40 में चमड़ा गोदाम गली में शनिवार सुबह से 150 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई बंद है। सबमर्सिबल पंप खराब होने से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन ने नगर आयुक्त को समस्या की जानकारी दी है और जल्द समाधान की मांग की है।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 40 के अंतर्गत चमड़ा गोदाम गली में पानी के लिए हाहाकार मचा है। सबमर्सिबल पंप खराब होने से शनिवार सुबह से ही 150 से अधिक घरों में जलापूर्ति बंद है। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक जलसंकट के संबंध में नगर आयुक्त को जानकारी दी गई है। पिछले साल ही निगम ने गली में तीन एचपी का पंप लगावाया था। पंप में खराबी से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे लोग परेशान हैं। पार्षद ने जल्दी समस्या के समाधान की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



