मानदेय व भत्ता नहीं मिला तो होगा आंदोलन
साहेबगंज के प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य पंच संघ की बैठक हुई, जिसमें मानदेय और भत्ता नहीं मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के परिणामस्वरूप भत्ता राशि में वृद्धि हुई। हालांकि, सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत कार्य नहीं हो पाया।

साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को वार्ड सदस्य पंच संघ की प्रखंड इकाई की गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मानदेय और भत्ता नहीं मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि आंदोलन का परिणाम है कि पंचायत प्रतिनिधि के भत्ता की राशि में दो बार वृद्धि हुई एवं 2025 के मानदेय की राशि मिली। सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत वार्ड सदस्यों को कार्य मिला, लेकिन पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण धरातल पर नहीं उतरा। बैठक में सीता देवी, अनीता देवी, रानी देवी, सुरेंद्र पासवान, महंगू दास, सुमित्रा देवी, कवींद्र राय, केदार महतो, शिवशंकर साह मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


