ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवार्ड पार्षदों को मिलेगी कानूनी अधिकार व दायित्व की जानकारी

वार्ड पार्षदों को मिलेगी कानूनी अधिकार व दायित्व की जानकारी

पिछले कई माह से कानूनी अधिकार को लेकर नगर निगम में चल रहे खींचतान को समाप्त किया जाएगा। इसके लिए 10 अक्टूबर को आम्रपाली ऑडिटोरियम में कार्यशाला होगी। इसमें सभी वार्ड पार्षद को कानूनी अधिकार व दायित्व...

वार्ड पार्षदों को मिलेगी कानूनी अधिकार व दायित्व की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 27 Sep 2017 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले कई माह से कानूनी अधिकार को लेकर नगर निगम में चल रहे खींचतान को समाप्त किया जाएगा। इसके लिए 10 अक्टूबर को आम्रपाली ऑडिटोरियम में कार्यशाला होगी। इसमें सभी वार्ड पार्षद को कानूनी अधिकार व दायित्व की जानकारी वकील व अन्य विशेषज्ञ देंगे। इस बारे में मेयर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन को निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को बताया कि कई पार्षदों को जानकारी नहीं है कि उनके अधिकार क्या-क्या हैं। कैसे किसी जन कल्याण कार्यक्रम को बेहतर किया जा सकता है। कार्यशाला से उनके साथ डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षदों को कानूनी अधिकार व कर्तव्य की जानकारी मिलेगी। इससे वे निगम में अपने अधिकार का सही तरीके उपयोग कर सकेंगे। साथ ही वार्ड के विकास के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत उचित व सही कार्य भी हो सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें