कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलें
राजद की ओर से शनिवार को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता राजद अत्यन्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 17 Feb 2018 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें
राजद की ओर से शनिवार को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता राजद अत्यन्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दलित पिछड़ों की लड़ाई कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर लड़ी। उन्होंने कहा कि हमें आज उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। राजद महानगर की ओर से जिलाध्यक्ष वसीम अहमद मुन्ना की अध्यक्षता में इस्लामपुर में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में राजद के कई नेता और कार्यकर्ता ने भाग लिया। राजद अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से पक्की सराय स्थित कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई।