स्वयंसेवकों ने जलाश्य में चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरपुर। वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से जल संरक्षण को लेकर परियोजना वरुणाराधना की...

मुजफ्फरपुर। वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से जल संरक्षण को लेकर परियोजना वरुणाराधना की शुरुआत शनिवार को की गयी। इसके तहत विश्वविद्यालय आवासीय परिसर स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के निकट के जलाशय की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति हनुमान प्रसाद पांडेय ने किया। उन्होंने जलाशय को आश्रम को गोद देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही एवं जलाशय की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने का आश्वासन दिया।
संस्थापक आचार्य पावन महाराज ने मुहिम से जुड़ने की लोगों से अपील की। आश्रम के सदस्यों एवं प्राध्यापकों ने मिलकर जलाशय के पास एक पीपल का पौधा लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प भी लिया। अध्यक्षता आश्रम की गुरु मां मनोरमा ने की। मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, प्रो. परमानंद, राम प्रवेश, पंकज कुमार, आश्रम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ए. बी. शरण, डॉ. प्रीति सिन्हा, संरक्षक शम्भूनाथ चौबे, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, कोषाध्यक्ष राजकुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


