Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsVoluntary Blood Donation Camp Held in Muzaffarpur Shanti Mukul Donates for 26th Time
शांति मुकुल ने 26वीं बार किया रक्तदान

शांति मुकुल ने 26वीं बार किया रक्तदान

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सिटी ब्लड सेंटर द्वारा एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांग शांति मुकुल ने 26वीं बार रक्तदान किया। वे पिछले 12 वर्षों से समाजसेवा और दिव्यांग सशक्तीकरण में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

Feb 10, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिटी ब्लड सेंटर परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग शांति मुकुल ने 26वीं बार रक्तदान किया। शांति मुकुल रक्तदान के अलावा, समाजसेवा, दिव्यांग सशक्तीकरण जैसे कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका पिछले 12 वर्षों से निभाते आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।