Muzaffarpur News: कचहरी गेट पर युवक का बाइक सवारों को रोकने का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कचहरी के मेन गेट पर एक युवक का बाइक रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह बिचौलिया है और पुलिस की अनुमति से यह काम कर रहा है। बाइक सवार ने पूछताछ की तो युवक पुलिस अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए भाग गया।

Muzaffarpur News: कचहरी गेट पर युवक का बाइक सवारों को रोकने का वीडियो वायरल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी के मेन गेट पर एक युवक का बाइक रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह एक बिचौलिया है, जो बाइक रोकने का काम पुलिसकर्मियों की मर्जी से कर रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार को कचहरी परिसर में प्रवेश करते समय वह युवक रोकता है। इससे पहले भी वह कई बाइक सवार को रोक चुका था। इसपर बाइक सवार मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। कुछ दूरी पर पुलिस जवान और अधिकारी खड़े हैं, फिर भी वह बाइक वालों को रोक रहा था।

बाइक सवार ने जब उससे रोकने का कारण पूछा तो उसने पुलिस अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनसे जाकर समझिए। बाइक सवार पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा और सवाल पूछने लगा तो दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और उस युवक को आम आदमी बताया। कहा कि उसे नहीं जानते हैं। इसी बीच मौका देखकर वह युवक भाग निकला। बाइक सवार और पुलिसकर्मियों के बीच कुछ देर तक विवाद हुआ और इसके बाद वह वहां से निकल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।