आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरसाहेबगंज के रामपुर असली गांव में गुरुवार को पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें 50 वर्षीय प्रभावती देवी, 22 वर्षीय काजल कुमारी और 35 वर्षीय सविता देवी शामिल हैं। सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया है।

साहेबगंज। नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 रामपुर असली गांव में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी 50 वर्षीया प्रभावती देवी, 22 वर्षीया काजल कुमारी तथा 35 वर्षीया सविता देवी का सीएचसी में इलाज कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं हो चल सका है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


