हथौड़ी में बकाया विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mar 05, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

गुरुवार को दौलतपुर गांव में ताड़ी की दुकान पर पैसे के लेनदेन के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 22 वर्षीय रंजन सहनी की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गश्त बढ़ा दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

हथौड़ी में बकाया विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

बोचहां/हथौड़ी, हिटी.। हथौड़ी एवं बोचहां थाने की सीमा से सटे देवगन पंचायत के दौलतपुर गांव में गुरुवार को ताड़ी की दुकान पर बकाया पैसे के लेनदेन में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें दौलतपुर निवासी रंजन सहनी (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे गुट के जख्मी राजू सहनी व पप्पू सहनी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। गांव में एहतियातन हथौड़ी और बोचहां पुलिस गश्त लगा रही है। सूचना पर एसडीपीओ पूर्वी-2 अलय वत्स कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रंजन की मां शकीला देवी और भाभी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि रंजन सहनी का राजू सहनी के यहां पैसा बकाया था।

राजू से वह बकाया पैसा मांगने गया था। इसी दौरान रंजन को घेरकर राजू व अन्य लोगों ने मारपीट की। रंजन पर चाकू और डंडों से हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में रंजन की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों बताया कि दौलतपुर में ताड़ी-शराब एवं स्मैक के कई अड्डे हैं, जहां अकसर मारपीट और विवाद होता रहता है।एसडीपीओ पूर्वी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा, जहां इलाज के दौरान रंजन सहनी की मौत हो गई। वही पप्पू सहनी एवं राजू सहनी इलाजरत है। बोचहां थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र की है। पैसे के विवाद में दो गुट भिड़े थे, जिसमें घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। वहीं, हथौड़ी थानेदार देवेंद्र चौधरी ने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।