Muzaffarpur News: बच्चे के बदन पर पानी गिरने के विवाद में मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सादपुरा पोखरियापीर इलाके में स्नान के दौरान पानी गिरने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। पूजा कुमारी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सादपुरा पोखरियापीर इलाके में स्नान के दौरान बच्चे पर पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हरवे हथियार से लैस लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया। घटना में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। मामले में पूजा कुमारी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने आठ लोगों को आरोपित किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।


