पिटाई से जख्मी युवक ने दम तोड़ा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में श्राद्धकर्म के भोज के दौरान मारपीट में जख्मी युवक मनोज सहनी की पटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मनोज को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिटाई से जख्मी युवक ने दम तोड़ा

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में रविवार की रात मारपीट में जख्मी युवक ने पटना में दम तोड़ दिया। मृतक राजमंगल सहनी का पुत्र मनोज सहनी था। बताया जाता है कि पुरैनीया निवासी संजय सहनी की मां का निधन हो गया था। रविवार की रात श्राद्धकर्म के भोज के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें मनोज सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। शव के गांव में पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।