दो गुटों में हिंसक झड़प में जख्मी हुए युवक की मौत
मीनापुर के पुरैनिया गांव में भोज के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें मनोज सहनी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज की पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो अब संकट में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में भोज खाने के दौरान दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में घायल मनोज सहनी (40) की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात गांव में श्राद्ध का भोज खाने के दौरान किसी बात पर गांव के ही दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान मनोज कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह जख्मी हो गया। उसे तत्काल मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसको देर रात में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालात बिगड़ने पर परिजन सोमवार को उसे लेकर पटना के एक निजी अस्पताल चले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसका निधन हो गया। मृतक मजदूरी कर अपनी परिवार चलाता था। परिवार में पत्नी रीना देवी और तीन बच्चे हैं। उसकी मौत की से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।थाना अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि पटना के अगमकुंआ थाना में पीड़ित का बयान हुआ है। पुलिस बयान मिलने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद मारपीट करने वाले सभी लोग घर छोरकर फरार बताए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Kaushalendra Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


