एमआईटी परिसर में छात्रों के दो गुट भिड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के एमआईटी परिसर में चौथे वर्ष के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ। दो बजे छात्र एकत्र हुए और बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लात घूंसे चले, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रशासन और शिक्षकों को सूचना मिली, लेकिन छात्र भाग गए।

एमआईटी परिसर में छात्रों के दो गुट भिड़े

मुजफ्फरपुर। एमआईटी परिसर में गुरुवार को फोर्थ ईयर के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। परिसर में दो बजे छात्र के दो गुट जमा हुए। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की छात्रों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लात घूंसे और बेल्ट चलने लगे। कैंपस में अफरातफरी मच गई। इस बीच एमआईटी प्रशासन और शिक्षकों को इसकी सूचना मिली। एमआईटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र वहां से भाग चुके थे। एमआईटी में इससे पहले जनवरी में हुई प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी छात्रों के बीच मारपीट हुई थी।

इसके बाद छात्र पर कार्रवाई की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।